A2Z सभी खबर सभी जिले की

ओडिशा: कोटपाड़ के किसानों का हंगामा, धान नहीं उठाए जाने पर किया रास्ता जाम

कोटपाड़ (कोरापुट), ओडिशा: कोरापुट जिले के कोटपाड़ क्षेत्र में समय पर धान नहीं उठाए जाने और लगातार बारिश के कारण मंडियों में रखा धान खराब हो जाने को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को सूतिपदर पंचायत अंतर्गत डंगिरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर किसानों ने धान रखकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने जून 30 तक कोटपाड़ सहकारी समिति, जयपुर नियंत्रित बाजार समिति और कुछ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.70 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 50% धान की ही खरीद हो पाई है। शेष धान मंडियों में ही पड़ा हुआ है जो बारिश के कारण भीगकर खराब हो रहा है।

किसानों ने बताया कि बार-बार जिला प्रशासन, उपजिला अधिकारी और जिला आपूर्ति अधिकारी को लिखित में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जबकि इस क्षेत्र के लिए 43 मिलरों को धान उठाने के निर्देश दिए गए थे, फिर भी मंडियों से धान उठाने के लिए ट्रक नहीं आ रहे हैं।

किसानों का कहना है कि लगातार बारिश हो रही है, जिससे धान और अधिक खराब हो रहा है। जब कोई समाधान नहीं निकला, तो मजबूरन किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। बाद में तहसीलदार, आपूर्ति विभाग अधिकारी, लैम्प्स अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 30 जून तक सारा धान उठा लिया जाएगा, तब जाकर किसान सड़क से हटे।

Related Articles

हालांकि किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अपना वादा नहीं निभाया, तो वे फिर से सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!