

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। इस समय सरकार जहां अतिक्रमण कारियों पर विशेष नजर बनाए हुए है तो वहीं अतिक्रमण कारी भी अवैध अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसा ही एक अवैध अतिक्रमण उपजिलाधिकारी की निगरानी में राजस्व विभाग की टीम ने हटाया साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
कस्बे के मोहल्ला सिचौली पुरवा में कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था जिसकी शिकायतें उपजिलाधिकारी तक पहुंच रहीं थीं जिसको लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह सहित राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण ढहाने का काम किया गया। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

