

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। पांच साल पहले बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली पकडने की खुन्नस रखते हुए युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जिससे मामला सुर्खियों में आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदी कला निवासी सार्थक सिंह ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,शनिवार दोपहर गांव का नारद सिंह उसे मिला और कहने लगा कि बीते पांच सात साल पहले तुमने मेरा बालू का ट्रैक्टर पकडवाया था।जिसे छुडाने में मेरे लगभग डेढ लाख रुपये लगे थे अगर रुपये नहीं दिए तो तीस मई तक तुम्हे जान से मार दूंगा।जिसका वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पीडित की तहत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।