मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सौसर अनुभाग अंतर्गत राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक एवं प्रवाचकों की समीक्षा बैठक आयोजित

सौसर अनुभाग अंतर्गत राजस्व अधिकारियों, राजस्व निरीक्षक एवं प्रवाचकों की समीक्षा बैठक आयोजित
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण एवं शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश,स्वामित्व योजना, सीमांकन, अतिक्रमण एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को सौंपे दायित्व

पांढुर्णा /12 जून 2026 /
आज दिनांक 12 जून 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल द्वारा राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें सभी राजस्व अधिकारी एवं प्रवाचक उपस्थित रहे।

बैठक में लंबित नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण एवं बी-121 प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने तथा पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित आरओआर कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा जिन गांवों में नक्शा संबंधी त्रुटियां हैं, उन्हें तत्काल सुधार के लिए भेजने के निर्देश जारी किए गए।

लोक सेवा गारंटी एवं सीएम हेल्पलाइन के समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीमांकन रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने, नक्शा त्रुटियों का समय पर निराकरण करने तथा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लापरवाही बरतने वालों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, आंगनवाड़ी में पोषण आहार वितरण, चिन्हित अवैध कॉलोनियों की जांच, लाड़ली लक्ष्मी एवं अन्य जनकल्याण योजनाओं की शिकायतों का नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।