अन्य खबरेदेश
Trending

महाराजा ने ओडिशा के जयपुर स्थित विक्रम देव कॉलेज को दिया एक लाख रुपये का वार्षिक छात्रवृत्ति अनुदान

जयपुर (ओडिशा): महाराजा विश्वेश्वर चंद्रचूड़ देव ने आज ओडिशा के जयपुर स्थित विक्रम देव कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जो आंध्र विश्वविद्यालय (विशाखापत्तनम) से संबद्ध है, के लिए एक लाख रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति का ऐलान किया है।

यह छात्रवृत्ति “द महाराजा ऑफ कलिंग चैरिटेबल फाउंडेशन” के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जो उनके परम पूज्य पितामह, स्वर्गीय महाराजाधिराज श्री श्री श्री विक्रम देव (IV) वर्मा बहादुर की 156वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है।

महाराजा विक्रम देव को एक दूरदर्शी और परोपकारी शासक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने शिक्षा को जनकल्याण का सबसे बड़ा माध्यम मानते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में शिक्षा के विस्तार हेतु ज़मीन और धन का बड़ा योगदान दिया था। उसी महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महाराजा विश्वेश्वर चंद्रचूड़ देव ने यह छात्रवृत्ति शुरू की है।

Related Articles

उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय को भी धन्यवाद दिया, जो शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित होकर युवाओं के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!