देश
Trending

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर 6 माओवादी आत्मसमर्पण, नकद इनाम के साथ किया गया स्वागत

मालकानगिरी/नारायणपुर: ओडिशा के सीमावर्ती मालकानगिरी जिले और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर एक बड़ा प्रहार करते हुए कुल 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 4 महिला माओवादी और 2 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

इन सभी ने बीएसएफ 15वीं बटालियन के कमांडेंट नवल सिंह और 53वीं बटालियन के कमांडेंट संजय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इन माओवादियों में कई बड़े इनामी शामिल हैं:

धनाय हलामी – ₹5 लाख का इनामी

दशमती केबाची – ₹1 लाख का इनामी

सुकाय उर्फ रोशनी पोयाम – ₹1 लाख का इनामी

चेतराम उसेंडी उर्फ रुसी – ₹1 लाख का इनामी

गांगू पोयाम – ₹1 लाख का इनामी

शारी उर्फ गागरी केबाची – ₹1 लाख का इनामी

इन माओवादियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन, शीर्ष माओवादी नेताओं की मौत और सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण का फैसला लिया।

नारायणपुर पुलिस प्रशासन की ओर से इन सभी को ₹50,000 की तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों और सरकार की रणनीतिक सफलता को दर्शाता है और आने वाले समय में माओवादी नेटवर्क के और अधिक कमजोर होने की उम्मीद को बल देता है।

Show More
Back to top button