
डिंडौरी वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल श्री अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव तथा वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर की वन परिक्षेत्र अधिकारी रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन अमले ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए एक ट्रैक्टर जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि गश्ती के दौरान वन अमले ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र में प्रतिबंधित स्थान से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिना नंबर के सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक मोटरसाइकिल को पकड़ा।
मामले में ट्रैक्टर चालक नान्हू सिंह मरावी निवासी रमतिला मवई एवं वाहन स्वामी मोहम्मद नजीर खान निवासी ग्राम सुशीपारा मवई के विरुद्ध मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात कार्यवाही का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्यवाही में वन विभाग के राजेन्द्र सिंह मार्को (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल), राजीव कुमार धुर्वे (कार्यवाहक वनपाल), इन्द्रसिंह पट्टा, महेन्द्र सिंह पाटले, फागूलाल कनोजे, अजय कुमार चौकसे, श्रीमती प्रेमवती मरावी (वनरक्षक), मुन्ना लाल यादव (स्थाईकर्मी), केशराम (सुरक्षा श्रमिक) एवं वाहन चालक राकेश कुमार तेकाम का विशेष योगदान रहा।