A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रवीण्य सूची में शामिल छात्रों का भव्य सम्मान, विधायक ने किया उत्साहवर्धन

डिंडौरी    शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे  के साथ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पारितोषिक, श्रीफल, शॉल, उपहार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विधायक धुर्वे एवं श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य एवं करियर योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिले के मेधावी विद्यार्थी पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं तथा उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। विधायक धुर्वे ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही बच्चे उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रवीण कुमार तिवारी, उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी की प्राचार्य श्रीमती उपासना चौबे सहित जिले के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles
Show More
Back to top button