
डिंडौरी, माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं अंक सुधार के इच्छुक विद्यार्थियों को द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत लागू की गई है।
जिले में वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा में हायर सेकेंडरी के 800 एवं हाईस्कूल के 1342 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी, जो किसी विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वे भी इस द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा: 07 मई से 19 मई 2026
हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा: 07 मई से 25 मई 2026
परीक्षा समय: प्रातः 09:00 बजे से 12:00 बजे तक
आवेदन संबंधी जानकारी
विद्यार्थी मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 07 दिवस के भीतर एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय-सीमा के भीतर आवेदन करें एवं अपने शैक्षणिक भविष्य को सुदृढ़ बना