

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी जाट, अरुण गर्ग,
सुखदेव नर्गेश, सुनील इश्के, रीतेश सेन, सिराज मंसूरी, मुकेश शिवदे, अनिल मकवाना, निधि जाट, विधायक प्रतिनिधि डॉ.जगदीश दामके, दिलीप पटेल, राजपाल, तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा साहब के संविधान, उनके आदर्शों एवं सामाजिक न्याय की सोच पर चलते हुए जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और अधिकारों का लाभ पहुँचाना ही बाबा साहब के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।