A2Z सभी खबर सभी जिले की

गायत्री परिवार द्वारा अनवरत 225 साप्ताहिक वृक्षारोपण सम्पन्न

लगातार 225वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

गायत्री परिवार द्वारा अनवरत 225 साप्ताहिक वृक्षारोपण

‎जहानाबाद/रणजीत कुमार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 225वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सीजेएम क्वार्टर में संपन्न हुई। जो पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके माध्यम से संदेश दिया गया कि पर्यावरण को संतुलित करने का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है। हर व्यक्ति अगर प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधे भी लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो बहुत जल्द ही हम पर्यावरण को संतुलित करने में सफल हो सकते हैं। विदित हो कि गायत्री परिवार द्वारा अनवरत 225 सप्ताह से वृक्षारोपण कार्य सकुशल सम्पन्न की गई है। जो सराहनीय है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!