
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।16 अप्रैल मौदहा कोतवाली पुलिस ने
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा अपराध एंव अपराधियों पर नियंत्रण एंव वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मौदहा व प्रभारी निरीक्षक महोदय संतोष सिंह के निर्देशन में थाना स्थानीय से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त गण सतेन्द्र पुत्र उमेश जोगी ,. धीरू उर्फ धीरेन्द्र पुत्र उमेश जोगी , उमेश जोगी पुत्र रामऔतार निवासीगण ग्राम गुढा थाना मौदहा को उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 हरिभूषण सिंह, उ0नि0 मनोज पाण्डेय, उ0नि0 सूर्यबली पाण्डेय व का0 अमन कुमार ने गिरफ्तार किया है।

