
अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक यादव ने मनोनयन समिति की अनुशंसा पर बानसूर निवासी टैगोर स्कूल के निदेशक समाजसेवी अजय सिंह यादव को अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर का कोटपुतली बहरोड जिले का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक यादव का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से निर्वहन करेंगे। वह यादव समाज में नवाचार करने का प्रयास करेंगे।
अजय यादव की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। यादव समाज द्वारा नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष के बाईपास रोड स्थित निजी ऑफिस बानसूर पर साफा, माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर किशन लाल यादव पूर्व अध्यक्ष यादव समाज बानसूर, अजय यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, देशराज यादव, देवेंद्र यादव, प्रदीप यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, एडवोकेट अनिल यादव, सरजीत यादव नेताजी, इंजीनियर अजय यादव, राम सिंह यादव, डॉक्टर बद्री यादव, सरजीत यादव गुता विनोद यादव, मनोज यादव, अमित यादव पत्रकार, डॉ रमेश यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव सहित यादव समाज के अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।