A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

भीलवाड़ा कलेक्टर के साथ मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड की CSR गतिविधियों पर चर्चा

भीलवाड़ा कलेक्टर श्रीमान जसमीत सिंह संधू के साथ मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट श्री अविनाश कुमार झा एवं सीएसआर ऑफिसर श्री सोमवीर सिंह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान कंपनी द्वारा संचालित विभिन्न CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
कंपनी वर्तमान में लाइवलीहुड, शिक्षा, स्वास्थ्य, सोलर एनर्जी एवं अन्य सामाजिक विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को सक्रिय रूप से समर्थन प्रदान कर रही इस अवसर पर श्रीमान जसमीत सिंह संधू ने मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा CSR के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की । इन परियोजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
गौरतलब है कि मिनोवा रुनाया प्राइवेट लिमिटेड अपने CSR प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर और प्रभावी योगदान दे रही है, जिससे समाज के सतत विकास को मजबूती मिल रही है।

Show More
Back to top button