
बानसूर उपजिला अस्पताल में लंबे समय से महिला चिकित्सक के अभाव को देखते हुए, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत की अनुशंसा पर डॉ. मनीषा जोलिया को महिला चिकित्सक के रूप में नियुक्त किया गया। पीएमओ डॉ. राजेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा 100वीं डायलिसिस सफलतापूर्वक पूरी करने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनीषा जोलिया को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, तथा डॉ. राजेश यादव व उनकी टीम को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट नरेंद्र चौधरी, योगेश सोनी, विजय कुमावत, एडवोकेट संकेत लाटा, विष्णु सोनी, सुरेंद्र चौहान, एडवोकेट पूर्ण जाट,योगेश कुमावत, हरि सिंह सैनी, मदनलाल बासना, ओमपाल चौहान, किशनलाल यादव, एडवोकेट राम सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।