

कामां के इंद्रोली में शिशु संजीवनी कार्यक्रम हुआ आयोजित
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से वार्ड नंबर 23/20/ग्राम इन्द्रौली व छिछरवाड़ी स्थित नंदघर पर शिशु संजीवनी कार्यक्रम आयोजित किया गया ! कार्यक्रम का संचालन अर्पण सेवा संस्थान की सुपरवाइजर नेहा तिवारी ने किया।
सुपरवाइजर नेहा तिवारी ने विस्तार से बताते हुए बताया कि शिशु संजीवन एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है। यह पहल शिशुओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवन देने के लिए आवश्यक सेवाएं प्रदान करती है।
सुपरवाइज़ नेहा तिवारी ने शिशु संजीवन के उद्देश्य में शिशु मृत्यु दर को कम करना, पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करना, माताओं और परिवार के सदस्यों को शिशुओं के पोषण संबंधी जानकारी प्रदान करना।
तथा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जैसे शिशुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना, जैसे कि टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच।
नेहा तिवारी ने शिशु संजीवन के लाभ भी बताए जिसमे शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार, माताओं को समर्थन,परिवार को समर्थन आदि लाभ बताया !
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं को संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेश दिए गए। सुपोषण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित रूप से पोषक भोजन ग्रहण करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा।