A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को तमंचा कारतूस और टूल्स के साथ पकड़ा

सुमेरपुर हमीरपुर। ड्रोन चोरों की दहशत से अभी क्षेत्रवासी उबरे भी नहीं हैं कि रात्रि के तीसरे पहर मोहल्ले वालों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया, जिसके पास से नाजायज तमंचा कारतूस के अलावा पेचकस, प्लास सहित अन्य टूल्स बरामद हुए हैं हालांकि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

कस्बे में रात्रि के तीसरे पहर उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

Related Articles

ग्रामीणों ने जब युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से तमंचा, कारतूस, रिंच, पेचकस और पाना सहित कई औज़ार बरामद हुए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कस्बे में जुआ खेलने आया था।

पकड़ा गया युवक मौदहा क्षेत्र के बिंवांर थाना क्षेत्र के गांव मुटनी का रहने वाला बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है।वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Show More
Back to top button