उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी में रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक, भाई-बहन के रिश्ते में घुली मिठास

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

कौशाम्बी में रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक, भाई-बहन के रिश्ते में घुली मिठास
कौशाम्बी में रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक, भाई-बहन के रिश्ते में घुली मिठास

कौशाम्बी में रक्षाबंधन की जबरदस्त रौनक, भाई-बहन के रिश्ते में घुली मिठास

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र

कौशाम्बी। सावन की ठंडी बयार और त्योहारों की चहल-पहल के बीच शनिवार को कौशाम्बी जिले भर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। तड़के से ही घर-घर में तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से थाल सजाया, रोली-अक्षत, मिठाई और राखी रखकर भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। माथे पर तिलक लगाते हुए बहनों ने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने भी जीवनभर रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किए।

गांव से लेकर शहर तक हर गली-मोहल्ले में त्यौहार का उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चों में तो रक्षाबंधन को लेकर खासा जोश देखा गया। नन्हीं-नन्हीं बहनों ने अपने छोटे भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधी, तो कहीं शरारती भाइयों ने बहनों को चिढ़ाते हुए हंसी-ठिठोली का माहौल बना दिया। मिठाइयों की मिठास और बच्चों की खिलखिलाहट ने त्यौहार की खूबसूरती को और बढ़ा दिया।

Related Articles

बाजारों में भी रक्षाबंधन की रौनक देखते ही बन रही थी। मिठाई, उपहार और राखी की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ खुशियों का आलम था और भाई-बहन के रिश्ते की अनूठी छटा हर किसी के दिल को छू रही थी। देर रात तक घरों में रक्षाबंधन के गीत, हंसी और अपनापन गूंजता रहा।

Show More
Back to top button