A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए सौंसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित, 56 बच्चों के खिले चेहरे

 

*दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए सौंसर में सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित, 56 बच्चों के खिले चेहरे*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

ji

Related Articles

पांढुरना – जनपद शिक्षा केन्द्र सौंसर में दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़, जिला दिव्यांग सलाहकार समिति के सदस्य श्री श्यामराव धवले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भास्कर गावंडे, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री चैनसा यादव, श्री सूर्यकीर्ति काले, श्री कीर्तिसागर बागड़े (शासकीय कन्या विद्यालय, सौसर), विकासखंड की बीएसी श्रीमती मंजुश्री काम्बले तथा जनशिक्षक श्री विजय मोहोड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की विशेष धरोहर हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए शासन एवं शिक्षा विभाग निरंतर प्रयासरत है। जिला दिव्यांग सलाहकार समिति के सदस्य श्री श्यामराव धवले ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी बच्चे की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन सहायक उपकरणों के माध्यम से बच्चे दैनिक जीवन के कार्यों में सक्षम बनेंगे और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे। उन्होंने शासन की इन योजनाओं को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सशक्त आधार बताया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भास्कर गावंडे ने कहा कि शिक्षा विभाग का निरंतर प्रयास है कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे, जिससे वे बिना किसी बाधा के शिक्षा ग्रहण कर सकें। कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक श्री विजय मोहोड़ द्वारा किया गया।
इस विशेष आयोजन में एमआरसी श्री देवेंद्र इटुले का सराहनीय योगदान रहा, जिनके प्रयासों से बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरणों का चयन एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकी। शिविर में जनपद शिक्षा केन्द्र सौंसर के समस्त जनशिक्षक, शिक्षकगण तथा एलिम्को जबलपुर की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
शिविर के दौरान कुल 56 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 01 ट्राई साइकिल, 10 व्हील चेयर, 37 टीएलएम आईडी किट, 19 रौलेटर, 06 कान मशीन एवं 15 कैलिपर्स सहित अन्य उपकरण शामिल रहे। सभी उपकरण बच्चों को उनके पालकों की उपस्थिति में प्रदान किए गए। इस अवसर पर बच्चों के लिए भोजन एवं परिवहन राशि की व्यवस्था भी की गई थी। एलिम्को की टीम द्वारा उपकरणों के सही उपयोग एवं रख-रखाव की विस्तृत जानकारी भी दी गई, ताकि बच्चों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!