मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर नीतू माथुर ने सोरवा स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर नीतू माथुर ने सोरवा स्वास्थ्य केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
WhatsApp Facebook

जिला पत्रकार दीपक शर्मा

अलीराजपुर:- अलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने गुरुवार को जिले के सोरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जांच करते हुए एक्सपायर्ड दवाइयों को हटाने तथा ORS सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर माथुर ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा भर्ती प्रसूता महिला से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने महिला को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी। साथ ही नवजात शिशु को केवल मां का दूध पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्राथमिकता देने की समझाइश दी। उन्होंने प्रसूता से प्रसव के दौरान आई कठिनाइयों तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए गए सहयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मेडिकल ऑफिसर को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सोरवा स्थित उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया और हितग्राहियों को समय पर खाद्य सामग्री वितरित करने के निर्देश उचित मूल्य दुकान संचालक को दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर सोहन कनास, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार सविता राठी, नायब तहसीलदार मंजू डावर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप वास्केल, एएमओ डॉ. ज्योति पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।