A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर और दो नर्सों का एक दिन का वेतन कटा, कारण बताओ नोटिस जारी।

सिंगरौली: औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिले डॉक्टर और दो नर्सों का एक दिन का वेतन कटा, कारण बताओ नोटिस जारी।

पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली

सिंगरौली:  शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ढोंटी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फयाज अहमद, वहीं की नर्सिंग अफसर सुश्री जेबा सिद्धीकी और यूपीएचसी नवजीवन विहार की नर्सिंग अफसर सुश्री राजमती कुशवाहा बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों की अनाधिकृत अनुपस्थिति को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए सीएमएचओ द्वारा तत्काल प्रभाव से इनका एक दिवस का वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई विगत 6 जून 2026 को कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक के बाद की गई है, जिसमें शहरी क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की खराब प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई इस लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तीनों संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । सभी अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के दो दिवस के भीतर उचित माध्यम से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने अथवा लापरवाही दोहराने की स्थिति में इनके विरुद्ध एकपक्षीय कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं संबंधित कर्मचारियों की होगी

Related Articles

Show More
Back to top button