

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 4 जनवरी को नगर में हिन्दू सम्मेलन के बड़े आयोजन होने जा रहे है। संघ रचना अनुसार नगर की 5 बस्तियों में एक साथ हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। इन आयोजनों में सकल हिन्दू समाज की सहभागिता रहेगी। जिसमें सभी समाज के हजारों परिवार शामिल होंगे। इसके लिए हिंदू सम्मेलन समिति का भी गठन किया गया। इन समितियों में विभिन्न समाज, वर्गों के प्रबुद्धजनों को सम्मिलित कर कार्यों का दायित्व दिया गया।
माधव बस्ती का हिंदू सम्मेलन 04 जनवरी को प्रातः 10 बजे नेहरू पार्क के पीछे, ओंकारसेठ की धर्मशाला के पास खुले मैदान में होगा। गत दिनों मैदान का वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर सभी समाज के समाज प्रमुख उपस्थित रहे। आयोजक समिति द्वारा घर- घर जाकर हिंदू परिवारो से सहपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध कर पत्रक तथा रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है। घर घर हिन्दू सम्मेलन के स्टीकर लगाए जा रहे है। वृहद स्तर पर बस्ती में भगवा पताका, स्वागत द्वार लगाकर बस्ती को सजाया जाएगा।
बताया जाता हे कि सफल आयोजन के लिए छोटी छोटी टोलिया भी गठित की गई। सम्मेलन के दौरान बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंत में समरसता भोज होगा।
हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम 3 से 4 घंटे का रहेगा। जिसमें मुख्य वक्ता का प्रभावी उद्बोधन होगा। पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, स्व, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण व नागरिक अनुशासन जैसे विषयों पर विचार रखे जाएंगे। आयोजक समिति ने सकल हिंदु समाज से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।