
जयपुर। पूर्व मंत्री शकुंतला रावत ने आज जयपुर में पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बानसूर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था में सुधार के संबंध में चर्चा की।

शकुंतला रावत ने डीजीपी को बताया कि बानसूर क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है। उन्होंने डीजीपी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।