A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत की निष्पक्ष जांच को आप पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर पूरनपुर में प्रसूता की मौत की घटना एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि पिछले रविवार को पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण सेहरामऊ उत्तरी थाने के अंतर्गत गांव पिपरा मुजप्ता की प्रसूता रीता देवी की मृत्यु हो गयी, और अगले ही दिन सोमवार को प्रसूता के पति नन्हे लाल की भी पत्नी वियोग में सदमे में मौत हो गई। लापरवाही के कारण नवजात बच्चे के सर से माँ और पिता दोनों का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को प्रसूता रीता देवी को पूरनपुर के सीएचसी में भर्ती कराया था जहाँ सीएचसी के कर्मियों ने इलाज न हो पाने का हवाला दिया। तब कर्मियों की सलाह से परिजन रीता देवी को पूरनपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहाँ प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण प्रसूता की मृत्यु हो गई।
जनपद पीलीभीत में प्रसव के दौरान लापरवाही के कारण प्रसुताओं की मौत की घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। जनपद के ज्यादातर लगभग सभी सरकारी सामुदायिक,
और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं न के बराबर है । कहीं स्टाफ नही, कहीं डॉक्टर नहीं, कहीं इलाज सम्बंधित उपकरण नही तो कहीं पीने के पानी के लिए नल तक नही।
सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अव्यवस्थाओं के चलते मजबूरन लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है ।
ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी ने डीएम से 4 मांगें रखीं –

1. पिपरा मुजप्ता की प्रसूता रीता देवी की प्रसव के दौरान मौत की सघन जाँच कर जल्द दोषियों पर कार्यवाही की जावे।
2. फरार चल रहे अस्पताल के संचालकों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
3. जनपद के समस्त सामुदायिक ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और समस्त स्टाफ के रिक्त पदों की जल्द से पूर्ति की जावें।
4. सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सम्बंधित समस्त उपकरण की पूर्ति करते हुए व्यवस्थाएं सुचारु की जावें।

कार्यक्रम में जिला महासचिव एड० संजय कुमार, जिलाध्यक्ष पँचायत प्रकोष्ठ विनोद भारती , जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामचन्द्र प्रजापति, पीलीभीत विधानसभा अध्यक्ष एड० ओपी शास्त्री, पूरनपुर विधानसभा प्रभारी बीएल भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!