A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीड़ित किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान की अपेक्षा – शीलेश दुबे।

 

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव श्री शीलेश दुबे जी के नेतृत्व मे जनपद मैनपुरी में हो रहे किसानों के उत्पीडन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने के विरोध में आज पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय महासचिव श्री शीलेश दुबे जी ने कहाकि जिले में किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं और पुलिस प्रशासन दबंगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर रहा है । पुलिस से अपेक्षा है कि अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन निष्पक्षतापूर्वक करे ताकि पीड़ित किसानों को न्याय मिल सके।जिला अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि किसानी थाना अंतर्गत ग्राम रठेह में पीड़ित किसान श्री राजेश कुमार पुत्र श्री मंगल प्रसाद की सरसों की खड़ी हरी फसल दबंगों ने जोत ली पीड़ित किसान ने डायल 112 के माध्यम से ट्रैक्टर को थाना किशनी में जमा कराया परन्तु पुलिस ने बगैर कोई कार्यवाही किये ट्रैक्टर को छोड़ दिया।
इसी प्रकार दूसरी घटना किशनी थाने के गांव मनिगांव की किसान कमलेश देवी के भूसे के कूप में दबंगों ने आग लगा दी । गवाह सबूत होने के बाबजूद भी पुलिस दबंगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।
प्रदेश संगठन सचिव शिवाकांत दुबे ने कहाकि जिले में निरंतर किसानों के उत्पीड़न की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं । समय रहते प्रशासन ने इन पर अंकुश नहीं लगाया तो भारतीय किसान यूनियन (किसान) एक उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
उक्त प्रकरणों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय की अनुपस्थित में क्षेत्राधिकारी श्री संतोष कुमार जी को ज्ञापन दिया गया। क्षेत्राधिकारी महोदय ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली किशनी से दूरभाष पर वार्ता कर उपरोक्त प्रकरणों मे तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जी 0 पी0 सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शिवाकांत दुबे, मण्डल महासचिव ब्रजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चौहान, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बरनाहल अर्चना यादव, योगेंद्र पाल , पुष्पेंद्र सिंह, योगेश यादव गौरव सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!