A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:आटो और बाईक की सीधी टक्कर, दो गंभीर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के सिलौली के निकट बाइक और आटो में सीधी टक्कर हो गई जिसमे बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया।

गुरुवार सुबह मौदहा बिंवार सम्पर्क मार्ग पर कोहरे का कहर देखने को मिला जहां सिलौली के निकट आटो और बाईक की सीधी टक्कर हो गई जिसमे बाईक सवार बिंवार निवासी विनोद (28)पुत्र लल्लू और विपिन कुशवाहा (30)पुत्र कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाईक के परखच्चे उड गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं आटो चालक आटो छोडकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button