A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिल्ली और बिहार दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, फिर भी बिहारी सुरक्षित नहीं: विधायक

यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो वे मंत्रियों को चूड़ियां भेजने का काम करेंगे

दिल्ली और बिहार दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, फिर भी बिहारी सुरक्षित नहीं: विधायक

यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो वे मंत्रियों को चूड़ियां भेजने का काम करेंगे

जहानाबाद। राजधानी दिल्ली में बिहारी युवक पांडव कुमार की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस घटना को पूरे बिहार के लिए शर्मसार करने वाला बताया। राजद विधायक राहुल कुमार ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है कि दिल्ली और बिहार दोनों जगह डबल इंजन की सरकार है, फिर भी बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस दिल्ली में सरकार बिहार के बदौलत बनती है, उसी दिल्ली में एक बिहारी युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हम सभी के लिए डूब मरने वाली बात है।

Related Articles

राजद विधायक ने बिहार से आने वाले सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों की चुप्पी पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि अगर वे अपने राज्य के लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो वे मंत्रियों को चूड़ियां भेजने का काम करेंगे। विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के हालिया बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने कहा कि मांझी जी को इस मामले में जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने जिस संवेदनहीन तरीके से बयान दिया और जिस भाषा का प्रयोग किया, वह निंदनीय है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उनके दिल्ली में रहते हुए ऐसी घटना होना शर्म की बात है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर ममता बनर्जी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि ममता जी भारी मतों से जीत रही हैं और उनकी सरकार बननी तय है। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 4 तारीख के मतगणना के बाद भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचेगा। जब तक सरकार नहीं बन रही है तब तक भाजपा के लोग जश्न मना ले, 4 तारीख के बाद जो पूरे देश में होने वाला है उसके लिए वो सतर्क हो जाए। विधायक ने तेजस्वी यादव की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के संबंध काफी प्रगाढ़ हैं। तेजस्वी यादव ने बंगाल में एक सप्ताह से ज्यादा समय बिताकर विभिन्न रैलियों और सभाओं में कड़ी मेहनत की है। राजद को पूरा विश्वास है कि महागठबंधन और ममता बनर्जी की मेहनत रंग लाएगी और देश में एक बड़ा बदलाव दिखेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!