

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित एक सादे समारोह में कानपुर की एलिम्को कम्पनी की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययन रत दिब्यांग बच्चों को उपकरण बांटे गए कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।

कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में बेशिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों और पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत दिब्यांग छात्रों को कानपुर की एलिम्को कम्पनी द्वारा निशुल्क उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि के साथ की गई।इस दौरान जनपद के विभिन्न विकास खण्डो के परिषदीय और पीए श्री विद्यालयों में अध्ययरत कुल 83चिंहित छात्रों को उपकरण एलिम्को कानपुर की ओर से तुषार और अशोक प्रताप सिंह ने वितरित किए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार रामलखन,अनूप पाण्डेय जिला समन्वयक समेकित शिक्षा,व्यायाम शिक्षक हरिप्रकाश कुशवाहा,हरिमोहन गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष,नरेंद्र चौरसिया, शिवेंद्र सिंह के साथ समस्त एजुकेटर और स्टाफ मौजूद रहा।
