पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2024 को थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा गाजीपुर बैरियर नेशनल हाइवे 28 के पास से अभियुक्त मुद्रिका राम पुत्र बसावन राम ग्राम लच्ची खरया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया गया तथा मौके/कब्जे से पिकप वाहन से गोकसी हेतु ले जा रहे वाहन (टाटा मैजिक) सं0 नं0 UP 57 AT 3022 से 04 राशि गोवंशीय पशु तथा गोकसी हेतु एक अदद चापड़ (बड़ा चाकू), एक अदद लकड़ी का ठीहा (बोटा) बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 59/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0
*गिरफ्तार अभियुक्त-* मुद्रिका राम पुत्र बसावन राम ग्राम लच्ची खरया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार
*बरामदगी का विवरण-* 01. एक अदद टाटा मैजिक वाहन सं0 UP 57 AT 3022 02. 04 राशि गोवंश 02. एक अदद चापड़ (बड़ा चाकू), एक अदद लकड़ी का ठीहा