A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से थमी फसलों की कटाई, फसलों को भारी नुकसान की आशंका 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने कृषि कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया। रात में हुई जोरदार बारिश के बाद भोर होते ही किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़ा और बारिश से भीगी खेतों में कटी फसलों को सहेजने की कवायत में दिनभर जुटा रहा।

बीती रात मौसम ने अचानक पलटी मारी और रात 11:00 बजे आई तेज आंधी के साथ बरसात में जमकर कहर बरपाया। प्रकृति का यह रूप देखकर किसानों की नींद उड़ गई। भोर होते ही किसान खेतों की तरफ दौड़ पड़ा और कटी पड़ी फसलों को दिनभर सहेजने में जुटा रहा।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!