

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । शिक्षा संस्थानो ने सत्र के प्रथम दिन कम्पोजिट विद्यालय बांक में शिक्षक, शिक्षकाओ ने छात्र-छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर स्वागत किया। इससे बच्चों में गजब का उत्साह नजर आया। वही विदोगर मेंदनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूली चलो अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान लालाराम यादव ने किया।
परिषदीय विद्यालयों में सुबह शिक्षा सत्र के प्रथम दिन शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। कम्पोजिट विद्यालय बांक में प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक मंजीता अहिरवार, संगीता, विजयलक्ष्मी, प्रतिमा, अर्चना खरे, अर्चना कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को रोली कुमकुम लगाकर कक्षा में प्रवेश दिलाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विदोखर मेंदनी में सुबह 10:00 बजे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। इसी तरह टेढ़ा कम्पोजिट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में प्रधानाध्यापक प्रेमवती, शिक्षिका अर्चना कुमारी, प्रियंका साहू, अवध कुमार विश्वकर्मा, शबाना यासमीन, पूनम सिंह, आराधना शिवहरे, नीलम पाल आदि मौजूद रहे।