A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

3 करोड़ 40 लाख रुपए से कामां क्षेत्र की 4 सड़कों की होगी मरम्मत

3 करोड़ 40 लाख रुपए से कामां क्षेत्र की 4 सड़कों की होगी मरम्मत

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग

डीग कामां क्षेत्र की 10 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य अब जल्द शुरू होगा जिसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभखंडेलवाल ने बताया कि कामां क्षेत्र की 10 किलोमीटर लंबी चार प्रमुख सड़कें जो पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त थी जिनकी स्थाई मरम्मत कार्य योजना के तहत 3 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से 10 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी। जिसके लिए विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

Related Articles

इन सड़कों का होगी मरम्मतः- पीडब्ल्यूडी के AXEN सौरभ खंडेलवाल ने बताया कि कामां-जुरहरा रोड से संपर्क सड़क भंडारा गांव के लिए 75 लाख, घाट गांव से पाल्ला गांव तक सड़क मरम्मत 87.50 लाख, सबलाना गांव से छिछरवाड़ी तक 107.50 लाख, इसके अलावा कामां- जुरहरा सड़क मार्ग के विलेज पोर्शन कलावटा व विलेज पोर्शन पाई के लिए 69.75 लाख रुपए की राशि से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!