A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवांकुर संस्थाओं की मासिक संवाद एवं समीक्षा बैठक संपन्न

त्रैमासिक कार्ययोजना के आधार पर कार्यों की समीक्षा

डिंडौरी : 10 फरवरी, 2026
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2025–26 हेतु चयनित नवांकुर संस्थाओं की मासिक समीक्षा बैठक 10 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, डिंडौरी के सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—वरिष्ठ वैज्ञानिक पी. एल. अंबुलकर एवं तकनीकी सहायक वैज्ञानिक डॉ. रेणु पाठक द्वारा मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया।
जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने संस्थाओं की त्रैमासिक कार्ययोजना के आधार पर कार्यों की समीक्षा कर आदर्श ग्राम विकास अंतर्गत संचालित संस्कार केंद्र, जन सूचना केंद्र, वाचनालय, नर्सरी, वाटिका सहित अन्य गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र में संभाग समन्वयक रवि बर्मन ने ऑनलाइन कार्ययोजना अनुसार नियोजित कार्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सक्रियता, नियमित बैठकें एवं सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान अक्टूबर–दिसंबर 2025–26 के त्रैमासिक कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक में नर्सरी निर्माण, जल संचय अभियान, स्वच्छता गतिविधियाँ, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सामाजिक कार्य एवं विभिन्न नवाचार गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। अंत में श्रीमती सुशीला ठाकुर ने आभार व्यक्त किया। बैठक में सभी विकासखण्ड समन्वयक एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा सभी को नशामुक्ति एवं स्वदेशी का संकल्प दिलाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!