उत्तर प्रदेशकौशाम्बी

कौशाम्बी:काजीपुर बाजार में सराफा व्यापारी से हुई टप्पे बाजी।

शिकायत के बाद भी पुलिस ने नही दर्ज किया मामला।

कौशाम्बी : जनपद में  संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में टप्पे बाजों ने दिन दहाड़े सराफा व्यापारी की दुकान पर टप्पे बाजी की घटना को अंजाम दिया है, बतादें कि काजीपुर बाजार में सराफा व्यापारी सोम केशरवानी पुत्र रमेश चंद्र केशरवानी की बर्तन और सराफे की दुकान है बीते दिनों दिनांक 24 मार्च 2024 को समय दोपहर 2 बजे सोम केशरवानी खाना खाने घर पुरामुफ़्ती गए थे, तभी करीब 2 बजकर 20 मिनट पर 3 टप्पे बाज एक काली कलर की हीरो बाइक से आते है और 2 लोग बाइक से उतर कर दुकान में जाते है और उनके पिता जी से सामान लेने में इधर उधर व्यस्त कर देते है जिस पर मौका पाकर गल्ले में रखी 5000 नगदी और लगभग 80000 रूपये का सोना तथा कुछ चांदी लेकर फरार हो जाते है।पीड़ित को जब संदेह हुआ तो उन चोरो का पीछा किया लेकिन वो मिले नही, व्यापारियों का आरोप है कि आये दिन ऐसी चोरी टप्पे बाजी काजीपुर बाजार में होती रहती है पीड़ित व्यापारी ने अपने आरोपों में बताया कि थाना संदीपन घाट में शिकायती पत्र दिए हुए कई दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है उसे हीला हवाली बात कर टाल दिया जाता है जिससे वह परेशान और निराशा है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। कौशाम्बी से सूरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!