A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कम्पोजिट विद्यालय में हुआ शिक्षा चौपाल का आयोजन

 

सुमेरपुर हमीरपुर। ग्राम पंचायत मवई जार के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रहीं।

मवई जार के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित शिक्षा चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा में बेटी बेटा का भेदभाव नहीं करें। दोनों को शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़े। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेश शिवहरे ने सभी अतिथियों शिक्षकों, अभिभावकों को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया।

Related Articles

शिक्षा चौपाल में संकुल प्रभारी राजेश कुमार शिवहरे, पंकज शिवहरे, पश्चिम मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, रामचंद्र निषाद, बृजेश कुशवाहा, भागवत शिवहरे, ग्राम प्रधान कामता वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button