A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सभासद ने सरकारी जमीन पर कब्जे की दर्ज कराई शिकायत 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा,हमीरपुर 15 मार्च

कस्बा कुरारा के वार्ड चार के वार्ड सभासद ने सरकारी जमीन पर मकान

Related Articles

निर्माण किए जाने की शिकायत थाना दिवस सहित एस डी एम सदर से की थी

जिसमें काम रोकने के निर्देश पुलिस को

दिया गया था। लेकिन रोक लगाने के बाद भी निर्माण कार्य जारी है।

कस्बा के वार्ड चार निवासी सभासद आशा सोनकर ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया था कि भगत तालाब के पास वार्ड आठ निवासी

हल्लू उर्फ रामरतन के द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है। इस पर रोक लगाए जाने की मांग की गई थी। तब एस डी एम के आदेश से थाना पुलिस व

लेखपाल ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन उनके जाने के बाद हल्लू द्वारा निर्माण कार्य

किया जा रहा है। सभासद प्रतिनिधि

विराट सोनकर ने बताया कि सरकारी

भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण में रोक

लगाया जाना चाहिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!