
11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मांडू के महलों में गूंजे गा लाईट कैमरा एक्शन
एक्सक्लूसिव: मध्य प्रदेश में ‘क्रांतिकारियों की शूटिंग! इंदौर- महेश्वर के बाद अब मांडू में दिखेंगे भुवन बाम और रोहित सराफ
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज /निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित प्राइम वीडियो सीरीज़ ‘The Revolutionaries’ की शूटिंग इन दिनों मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर जोर-शोर से चल रही है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इंदौर और महेश्वर में सफलतापूर्वक शूटिंग करने के बाद, अब पूरी टीम मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर मांडू में अगले शेड्यूल की तैयारी कर रही है। मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक किले बनेंगे ‘क्रांतिकारियों’ का गढ़
यह पीरियड ड्रामा सीरीज़ लेखक संजीव सान्याल की लोकप्रिय किताब ‘क्रांतिकारी: भारत को कैसे मिली आज़ादी की दूसरी कहानी” पर आधारित है। सीरीज़ में देश के उन युवा स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ सशस्त्र क्रांति का रास्ता चुना था।
• स्टार कास्ट: इस वेब सीरीज़ में यूट्यूबर से एक्टर बने भुवन बाम, ‘मिसमैच्ड’ फेम रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
• लोकेशन पर फोकस: मेकर्स कहानी में ऐतिहासिक प्रामाणिकता लाने के लिए देश के कई ऐतिहासिक स्थानों पर शूटिंग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इंदौर के आसपास के इलाकों और महेश्वर के घाटों पर शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब मांडू के प्राचीन महलों और किलों का इस्तेमाल कहानी के अगले हिस्से को फिल्माने के लिए किया जाएगा। मांडू के जहाज महल और रूपमती महल जैसे स्थल अक्सर ऐतिहासिक फ़िल्मों और सीरीज़ की शूटिंग के लिए पहली पसंद होते हैं।
फैंस में उत्साह, 2026 में होगी रिलीज़
‘क्रांतिकारियों का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खासकर भुवन बाम और रोहित सराफ को नए, इंटेंस अवतार में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के शेड्यूल के बाद टीम देश के अन्य स्थानों जैसे मुंबई, अमृतसर, वाराणसी और देहरादून में भी शूटिंग करेगी। यह भव्य सीरीज़ प्राइम वीडियो पर 2026 में रिलीज़ होने वाली है।
संबंधित खबरें:
•प्राइम वीडियो ने जारी किय क्रांतिकारी का फर्स्ट लुक, भुवन बाम और रोहित सराफ का दिखा नया अंदाज़। • निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा- ‘यह सीरीज़ अनकही क्रांतिकारी कहानियों को सामने लाएगी।’