

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव के निवासी 32 वर्षीय गोविंद सिंह यादव पुत्र कुंवर सिंह भारतीय सेना में 2013 में भर्ती हुए थे।जिन पर 23नवंबर को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों ने गोली चला दी। जिससे जवान की मृत्यु हो गयी।शहीद गोविंद सिंह यादव का पार्थिक शरीर मंगलवार की साम उनके गांव लगाया गया।शहीद की अंतिम यात्रा सैन्य सम्मान के साथ संपन्न हुई ।भारतीय सेना की टुकड़ी द्वारा सलामी देकर सैन्य रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम यात्रा संपन्न कराया गया। शहीद ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है,जिनके प्रति जनपदवासियों सहित पूरे जिले में गहरा शोक व्याप्त है।

ममंगवार को अयोजित अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामवासियों सहित जनपद के नागरिकों ने शहीद को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान सदर विधायक डॉ० मनोज प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष्य, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए ।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा शहीद के पार्थिक शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
शहीद गोविंद सिंह यादव की एक नन्हीं बच्ची है जिसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
इस घटना से माँ, पिता पत्नी सहित पूरे गांव व जनपद क्षेत्र में शोक की लहर है।