मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सौसर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 04 प्रकरण दर्ज,अवैध शराब एवं महुआ लाहन के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

सौसर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 04 प्रकरण दर्ज,अवैध शराब एवं महुआ लाहन के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद
WhatsApp Facebook

सौसर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 04 प्रकरण दर्ज,अवैध शराब एवं महुआ लाहन के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

धनंजय जोशी, पांढुरना मध्य प्रदेश की रिपोर्ट

सहायक आबकारी आयुक्त बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में अवैध शराब संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी वृत्त सौसर द्वारा मय स्टाफ विशेष कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम सिरदोनी में निर्मला बाई के कब्जे से 15 केन बियर तथा ग्राम घोटी में राजेंद्र के कब्जे से 25 पाव अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त ग्राम पारेघाट में नदी किनारे अवैध रूप से रखे गए लगभग 1000 किलो महुआ लाहन को जप्त किया गया। मौके पर महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।

म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जांच जारी
उक्त कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत कुल 04 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए हैं। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के. सी. चौहान, आबकारी आरक्षक जितेंद्र सिंह एवं भावना सहित आबकारी विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।