A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का क्रास केस हुआ दर्ज

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का क्रास केस हुआ दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। मारपीट की घटना में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा बलवा व गाली गलौज का क्रास केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के छत्तू पट्टी ढिंगौसी गांव निवासी प्रेम बाबू के पुत्र विनय तिवारी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्नीस अप्रैल को शाम छह बजे रंजिशन पूरे तिलकराम गांव के मोती लाल के पुत्र उमेश तथा गुड्डू के पुत्र अनूप व रामराज के पुत्र सत्यम तथा छोटई के पुत्र मुकेश एवं सत्तू के पुत्र ललित तथा गुड्डू की पत्नी लालजी व ललित की पत्नी रेनू ने उसे जान से मार डालने की नियत से फावड़े से हमले में चोट पहुंचाई। शोर मचाने पर आरोपियों ने लाठी डंडे व लोहे के राड से भी हमलाकर बीच बचाव में आए सुरेशनाथ के पुत्र कल्लू व विनीत को भी मारपीटकर चोटहिल कर दिया। हमले में सिर पर चोट लगने से पीड़ित बेहोश हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी किन्तु केस नहीं दर्ज किया गया। तब उसने सीओ से फरियाद की। सीओ रामसूरत सोनकर के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि केस दर्ज किया गया है सत्यता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button