
संत श्री सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय, राजपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
राहुल सेन मांडव मो 9669141814
राजपुर (बड़वानी) न्यूज। संत श्री सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय, राजपुर, जिला बड़वानी (म.प्र.) के तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 – शिक्षा का पुनर्निर्माण एवं नवाचार” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। सीताबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, अकोला, महाराष्ट्र के
डॉ. प्रसन्नजीत रामकृष्ण गवई, विभागाध्यक्ष (अर्थशास्त्र ) तथा
डॉ. कोमल आर. श्रीवास, विभागाध्यक्ष ( हिंदी ) कार्यक्रम के दो मुख्य वक्ता रहे। मां सरस्वती एवं संत श्री सिंगाजी की पूजा अर्चना के साथ राष्ट्रीय वेबीनार का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक ठाकुर तथा संदेश वाचन श्री प्रीतम राज बडोले, अध्यक्ष जन भागीदारी समिति ,सह – मुख्य संरक्षक डॉ. वीणा सत्या, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय, बड़वानी द्वारा आशीर्वचन तथा मुख्य संरक्षक डॉ. आर.सी. दीक्षित, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग इंदौर संभाग द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश सस्ते द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया । मुख्य वक्ताओं का परिचय डॉ. पवन डावर द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. प्रसन्नजीत रामकृष्ण गवई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 20 में भारत की प्राचीन समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा से शिक्षा को जोड़ना ,मातृभाषा महत्व, शिक्षा को ज्ञानमूलक के साथ-साथ रोजगार परक बनाना तथा विद्यार्थियों में मानवीयता से परिपूर्ण नागरिक बनाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। द्वितीय मुख्य वक्ता डॉ. कोमल आर श्रीवास ने कहा- शिक्षा ही विकास की वाहिका है। शिक्षा के क्षेत्र के किए गये नवाचार न केवल शिक्षा को गुणवत्ता बढ़ाएंगे अपितु विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान के साथ उसके शारीरिक, मानसिक, नैतिक विकास में सहायक होंगे। तकनीकी सत्र में प्राध्यापक तथा शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जिसमें डॉ. सुभाष सोलंकी, सहायक प्राध्यापक तथा शोधार्थी अंशिका यादव तथा अंजली बडो़ले द्वारा अपने शोध पत्रो का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम सह- संयोजक डॉ. सचिन यादव ,आयोजन सचिव डॉ. झेड जादव , डॉ. किरण कुशवाह, डॉ. हरीश सिसोदिया , डॉ. शोभाग सिंह सिसोदिया ,डॉ.अनीता शिंदे, प्रो. मनोज सिंह सोलंकी, सुश्री पूजा पाल तथा अधिकांश विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक ठाकुर ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.शिवा पटेल तथा आभार डॉ. आरती पाल द्वारा किया गया।