A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023Lok Sabha Chunav 2024MP Election 2023Uncategorizedअन्य खबरेकृषि

मिलावट के खिलाफ दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही

रवि शिमले रिपोर्टर

बड़वानी/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देश पर 13 अक्टूबर को बड़वानी शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दीपावली पर्व के मद्देनजर झंडा चौक एवं राजघाट रोड स्थित होटल तथा दूध डेरियों पर जांच अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मिठाईयां, दूध, मावा, पनीर, घी, जलेबी, गजक आदि के 29 सैंपलिंग की कार्रवाई की गई । मौके पर चलित प्रयोगशाला (एमपी 02 एव्ही 7719 ) से दूध एवं दूग्ध उत्पाद, मिठाइयों की जांच कर दूषित मिठाइयों का नष्टीकरण कराया गया। इस दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत आमजन एवं खाद्य विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट की पहचान करने के घरेलू उपाय बताये गये। कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज अंचल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति रावत तथा विनय साकेत चलित खाद्य प्रोगशाला केमिस्ट उपस्थित थेे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज अंचल ने बताया गया कि आगामी दीपावली त्योहार के मद्देनजर संपूर्ण जिले में मिलावट के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।मिलावट के खिलाफ दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही।

 

Related Articles
Show More
Back to top button