A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर विवाद,गेंद पुलिस के पाले में कुत्ता थाने में

सुमेरपुर हमीरपुर। सत्तर के दशक में एक फिल्म आई थी उसका नाम था एक फूल दो माली। बलराज साहनी, संजय खान, साधना, अभिनीत इस फिल्म में एक मासूम बच्चे पर दो लोगों का अपना-अपना दावा था। इस फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे। इसी तरह का एक मामला आज थाने में आया। एक लेब्रा डॉग के ऊपर दो लोगों ने अपना-अपना होने का दावा किया है। लेब्रा डॉग फिलहाल पुलिस के संरक्षण में थाने में है। पुलिस असली मालिक की जांच कर रही है।

कुंडौरा निवासी श्रीपत कुशवाहा ने पुलिस को शिकायत देकर अवगत कराया कि उसका पालतू लेब्रा डॉग को कस्बे के वार्ड संख्या 16 निवासी घनश्याम चुपके से खोलकर गांव से अपने साथ ले आया है। वहीं घनश्याम का कहना है कि उसका पालतू लेब्रा डॉग एक पखवारे पूर्व गायब हो गया था। उसे जानकारी मिली थी कि वह कुंडौरा गांव में है। वहां जाकर देखा तो वह बंधा हुआ था। जिसको लेकर मैं आ गया हूं। समस्या इस बात को लेकर उलझ गई कि घनश्याम जब उसे भूरा नाम से पुकारता है तो वह भगा चला जाता है। इसी तरह श्रीपत कुशवाहा उसे शेरु नाम से पुकारता है तो वह आगे पीछे पूंछ हिलाकर घूमने लगता है। इससे संदेह होने लगता है कि यह लेब्रा डॉग किसका है। पुलिस असली मालिक की पहचान के लिए उसके पालने के अन्य सबूत मांगे हैं। कुंडौरा के मालिक का दावा है कि उसने जिस पशु डॉक्टर से बचपन से लेकर अब तक उपचार कराया है। उसे साक्ष्य के तौर पर ला सकता है। पुलिस ने डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा है। मंगलवार को डॉक्टर थाने में जाकर बताएंगे कि वह लेब्रा डॉग श्रीपत का है अथवा नहीं। इसी तरह घनश्याम से भी अन्य सबूत मांगे गए हैं। फिलहाल लेब्रा डॉग को पुलिस संरक्षण में थाने पर रखा गया है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों के दावों की जांच की जा रही है। दोनों से अन्य सबूत मांगे गए हैं। जिसके सबूतों में दम समझ में आएगा। जांच के बाद कुत्ते को उसी के हवाले किया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!