A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेमी से बात करने पर भाई ने 20 साल की बहन की कर दी हत्या,……

बस्ती: प्रेमी से बात करने पर भाई ने 20 साल की बहन की कर दी ह*त्या,……

बहन प्रेमी से बात करती थी, इसलिए मार डाला, मां संग मिलकर हाथ-पैर बां*धे; बस्ती से गोंडा ले गया, कार च*ढ़ा दी, मामले में पुलिस ने आ*रोपी को तथा उसकी मां को गि*रफ्तार कर जेल भेज दिया है

यूपी के बस्ती में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी से बात करने पर भाई ने 20 साल की बहन की हत्या कर दी। पहले मां के साथ मिलकर हाथ-पैर बांधे, फिर बोरे में भ*रकर उसे कार की डिक्की में डाला। ममेरे भाई के साथ गोंडा के लिए निकला। रास्ते में गाड़ी रोककर बहन का गला घोंटा।
दुबौलिया-विशेषरगंज होते हुए गोंडा पहुंचा। यहां नवाबगंज में गाड़ी में पेट्रोल डलवाया। बनगांव के पास पीडी बंध पर सुनसान जगह देखकर बहन को डिक्की से निकाला। उसके ऊपर का*र च*ढ़ा दी। जब उसे यकीन हो गया कि बहन की मौत हो चुकी है, तब आरोपी मनकापुर-बभनान-गौरा मार्ग होते हुए बस्ती की ओर भाग गया।

*रिपोर्टर*

Related Articles

*संतोष कुमार*

*अखंड भारत न्यूज बस्ती*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!