A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण*

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करें सी विजिल एप पर -जिला निर्वाचन अधिकारी*

*जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण*

*आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करें सी विजिल एप पर -जिला निर्वाचन अधिकारी*

अंबेडकर नगर 27 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की घोषणा के उपरांत लोकसभा क्षेत्र अंबेडकरनगर में सकुशल/ पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उसी क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित जिला कांटेक्ट सेंटर, एमसीएमसी,वीडियो अवलोकल टीम एवं सी विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। वहां पर उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों को गहनता पूर्वक निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया। यदि कोई शिकायत आती है तो चुनाव आयोग द्वारा दिए गए समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कराए।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरस: पालन सुनिश्चित करें। जिला कांटेक्ट सेंटर द्वारा 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है, वही सी विजिल ऐप के माध्यम से निर्वाचन की गतिविधियों के संबंध में आमजन मानस शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका निस्तारण आयोग द्वारा दिए गए समय के अंतर्गत सुनिश्चित कराया जाएगा।

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी विजिल ऐप के माध्यम से केवल मौके की फोटो व वीडियो लगाई जा सकती है। इस प्रकार अगर कोई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो कोई भी व्यक्ति इस ऐप के माध्यम से शिकायत कर सकता है शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा यदि शिकायत सही मिलती है तो 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी*

Related Articles

इस दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल,जिला गन्ना अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य संबंधित आधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button