A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने किया पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर बल

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने किया पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर बल

जहानाबाद। जिले में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान संजीव कुमार बबलू को जहानाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबलू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेताओं द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। बबलू ने पद को केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का दायित्व बताया, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

Related Articles

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बबलू ने घोषणा किया कि पार्टी की जड़ों को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए जल्द ही एक विशेष यात्रा निकाली जाएगी। इस अभियान के तहत पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें पुनः सक्रिय किया जाएगा। साथ ही, युवाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को पार्टी से जोड़ने की भी योजना बनाई गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता में होती है। उन्होंने जोर दिया कि यदि सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करें, तो पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। बबलू ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस को एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

अपने संबोधन में, उन्होंने संकल्प दोहराया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बिहार और केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए सरकार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाएंगे। पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता के मुद्दों को उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। जिस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी मजबूती से काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!