
कप्तानगंज- आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के गंभीर मामले में कप्तानगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता साफ झलकती है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को कप्तानगंज चौराहे से आरोपी महिला रुबी शर्मा (28 वर्ष), पत्नी जितेन्द्र शर्मा, निवासी ग्राम भरवलिया, थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता के खिलाफ थाना कप्तानगंज में मु.अ.सं. 84/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक रविन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव एवं महिला कांस्टेबल मनोरमा सरोज की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
