A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने युवक की मौत पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थानान्तर्गत रंगौली निवासी रमाशंकर सिंह पुत्र स्व. रामबहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सत्ताईस अप्रैल को सुबह उसके पुत्र को घर जाते समय लालगंज कोतवाली के घुइसरनाथ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक की दस मई को इलाज के दौरान मौत हो गयी। जांच के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Show More
Back to top button