
जलगांव (अनिलकुमार पालीवाल)
आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे, वरखेडी, तहसील एरंडोल, जिला जलगांव में यह घटना घटी।
खेत की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बिजली के तारों का उपयोग किया गया था। इन्हीं तारों में आए करंट की चपेट में आने से दो छोटे बच्चे, दो महिलाएँ और एक पुरुष – इस प्रकार कुल 5 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों के शव आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। इस घटना में खेत मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ सदोष मानव वध का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।
मृतकों में विकास रामलाल पावरा (उम्र 35 वर्ष), उनकी पत्नी सुमन विकास पावरा (उम्र 30 वर्ष), उनके दो बच्चे पवन विकास पावरा और कंवल विकास पावरा, तथा एक वृद्ध महिला (नाम पता नहीं) शामिल हैं। वहीं, डेढ़ साल की दुर्गा विकास पावरा इस हादसे में बच गई है।
