A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

मंविवि में पांच मार्च को लगेगा रोजगार मेला

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

मंविवि में पांच मार्च को लगेगा रोजगार मेला

 

 

अलीगढ़

Related Articles

 

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय , मॉडल करियर सेंटर राजकीय आईटीआई , कौशल विकास मिशन एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पांच मार्च को रोजगार मेले का आयोजन सुबह दस बजे से होगा । मंगलायतन विश्वविद्यालय बेसवां ( इगलास ) में आयोजित इस मेले में 22 कंपनियों द्वारा लगभग ‘ 2100 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे । सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि रोजगार मेले में मार्केटिंग , अप्रेन्टिशिप , अकाउंटटेंट , प्रोडक्शन एसोसिएट , कंप्यूटर ऑपरेटर , सेल्स , वेलनेस ,एडवाइजर , सुपरवाइजर , स्टोर इंचार्ज , पैकिंग इंचार्ज , टैक्नीशियन , टेलीकालर , सिक्योरिटी गार्ड , गनमैन एवं ड्राइवर के पदों पर हाईस्कूल , इंटरमीडिएट , स्नातक , परास्नातक , आईटीआई , डिप्लोमा , बीटैक , बीबीए , बीसीए , एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा ।

Show More
Back to top button